पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) की शुरुआत 26 सितंबर 2026 (पूर्णिमा श्राद्ध) से हो रही है, लेकिन इससे पहले ही त्रिवेणी संगम पर पिंड दान और तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के लिए देश भर से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पंडा समुदाय और स्थानीय प्रशासन ने घाटों पर विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं।