टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग पर विवाद गहराता जा रहा है। टाटा संस का बोर्ड लिस्टिंग के पक्ष में है जबकि टाटा ट्रस्ट्स इसके खिलाफ है। इस बीच टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने लिस्टिंग के विकल्प के तौर पर कंपनी की रीस्ट्रक्चरिंग का सुझाव दिया है।