दिल्ली की घटनाओं के बाद गुरुग्राम के टावर ऑफ जस्टिस में आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के लिए एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास में एसडीआरएफ, फायर विभाग और पुलिस सहित विभिन्न टीमों ने आग लगने व लिफ्ट में फंसने जैसी स्थितियों में बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया।