भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि 1951 का चुनाव कानून हर छह महीने में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण SIR का प्रावधान करता है, जिसका समर्थन पंडित नेहरू ने भी किया था। उन्होंने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों के उदाहरण दिए, जो कार्यकाल के बाद कांग्रेस से जुड़े या सरकारी पद पर रहे।