Rbi deputy governor says rupee may appreciate from current levels आरबीआई की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता ने कहा है कि पिछले डेढ़ साल में रुपये की 13.1 फीसदी गिरावट अस्थायी हो सकती है और मौजूदा स्तर से रुपये के मजबूत होने की गुंजाइश है। उनका कहना है कि सेवाओं के निर्यात, विदेशों से आने वाले धन, बढ़ते वस्तु निर्यात और तेल आयात पर घटती निर्भरता से भारत के बाहरी खाते को मजबूती मिलेगी। साथ ही, पूंजी खाते में सुधार और विदेशी पूंजी के बढ़ते प्रवाह से भी रुपये को सहारा मिल सकता है।