गाजियाबाद में कूलिंग पैड बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, आठ फायर टेंडरों ने पाया काबू
बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार दोपहर कूलर के कूलिंग पैड बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने फैक्ट्री परिसर का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही गाजियाबाद अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।