शाहरुख खान ने पत्नी गौरी और बेटी सुहाना संग किए लालबागचा राजा के दर्शन, तिलक लगाकर बप्पा की आरती में हुए मग्न
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। वो भीड़ में बेटी और बीवी को बचाते भी दिखे और गणेश भगवान का आशीर्वाद भी लिया। उनके कई वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं।