सीतापुर में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।