भारत व पाकिस्तान ने अपने युद्धपोतों की टक्कर के खिलाफ विरोध दर्ज कराया
भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा 16 सितंबर को जारी एक बयान के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने उसी दिन नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब कर पाकिस्तानी नौसैनिक पोत और भारतीय नौसैनिक पोत के बीच हुई टक्कर के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।