नूंह में जमानत पर जेल से बाहर आते ही आरोपी ने डीजे के साथ निकाला जुलूस, सरपंच को दी जान से मारने की धमकी
नूंह के नहेदा गांव में पूर्व सरपंच नसरू ने जमानत पर जेल से बाहर आते ही समर्थकों संग जुलूस निकाला। पुलिस ने धमकी, हुड़दंग, यातायात बाधित करने और हथियार लहराने के आरोप में 6 नामजद समेत 100-120 लोगों पर केस दर्ज किया।