Nai Dunia Nai Dunia

Nai Dunia

← Back to Direct feed

बिलासपुर में अवैध प्लॉटिंग पर चला निगम का बैक हो लोडर, अशोक नगर और चिल्हाटी में कार्रवाई, सड़क और अवैध मकान किए गए ध्वस्त

23 Sep 2026, 15:02 GMT By Atul Vasing
Download metadata bundle
Nai Dunia logo
Article बिलासपुर में अवैध प्लॉटिंग पर चला निगम का बैक हो लोडर, अशोक नगर और चिल्हाटी में कार्रवाई, सड़क और अवैध मकान किए गए ध्वस्त
Credit: Atul Vasing

बिलासपुर शहर में अवैध प्लॉटिंग और बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर भवन शाखा एवं जोन क्रमांक सात की टीम ने बुधवार को अशोक नगर, मोपका और चिल्हाटी क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माणों पर बैक हो लोडर चलवाया।