JPSC पेपर लीक पर बड़ा एक्शन: 21 परीक्षाओं की जांच के लिए बनीं 6 स्पेशल टीमें, 35 अफसरों को जिम्मा - jpsc exam irregularities 35 officers form 6 teams for probe
पुलिस मुख्यालय ने जेपीएससी की 21 परीक्षाओं में अनियमितता, पेपर लीक और ओएमआर शीट में हेराफेरी की जांच के लिए 35 अधिकारियों की छह टीमें गठित की हैं। इन टीमों में दो डीआईजी और तीन एसपी शामिल हैं, जिन्हें जल्द ही सीआईडी में योगदान देने का आदेश दिया गया है।