'मिलावट करने वालों को फांसी हो', बाबा रामदेव की मांग, बोले- मेरा घी या दवाइयां कुछ नकली नहीं
बाबा रामदेव और बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विवाद के बीच बाबा रामदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने किसी भी प्रोडक्ट में कोई मिलावट नहीं करते हैं। वह मिलावट करने वालों के घोर विरोधी हैं। उनका तो मत है कि मिलावट करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।