मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद मेडा सचिव पर गिरी गाज, पद से हटाए गए - meerut mda secretary removed after sc order on illegal construction
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मेरठ में अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई तेज हो गई है, जिसके चलते मेडा सचिव अर्पित गुप्ता को पद से हटा दिया गया है। अदालत ने जोन-ए में 16,726 संपत्तियों को सील करने का आदेश दिया है और अन्य जोनों में भी ऐसी संपत्तियों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।