चक्रवात अर्नब: ओडिशा का मलकनगिरी जिला हुआ प्रभावित, कई पुलों को पहुंचा नुकसान, पेड़ उखड़े, एनएच-326 भी बंद
ओडिशा के मलकानगिरी में चक्रवात 'अर्नब' ने तबाही मचाई है। लगातार बारिश से ओडिशा का मलकानगिरी जिला पानी में डूब चुका है। बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। कुछ जगहों पर पुलों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे क्षेत्रों का आपसी संपर्क टूट गया।