संवैधानिक भरोसा व्यवहार में टूटा तो नहीं? CEC नियुक्ति कानून पर जस्टिस दत्ता की टिप्पणी
जस्टिस दत्ता ने कहा कि भारतीय संवैधानिक व्यवस्था का मूल सिद्धांत ‘व्यक्तियों की नहीं, कानूनों की सरकार’ है। सत्ता में बैठे लोग भी कानून से बंधे हैं और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि चुनाव से जुड़े कानूनों का विशेष संवैधानिक महत्व है, क्योंकि वे संविधान के भाग-15 और अनुच्छेद 324 से 329 में निहित चुनावी व्यवस्था से सीधे जुड़े हैं।