ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को दिया अंतिम मौका - sc expresses concern over centres csam response gives last chance
सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री सीएसईएएम के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर जवाब दाखिल न करने पर चिंता जताई है। अदालत ने केंद्र को इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया है और मंत्रालयों को सितंबर 2024 के निर्णय को लागू करने के उपायों का विवरण देने का निर्देश दिया है।