महाभियोग से गिरफ्तारी की मांग तक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा - opposition vs election commission impeachment drive street protests announced against cec gyanesh kumar
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में गंभीर खामियों के खुलासे के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष ने महाभियोग प्रस्ताव लाने और सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने 25 सितंबर को सभी राज्यों की राजधानियों में और 28 सितंबर को जिला स्तर पर विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है।