CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज, जंतर-मंतर पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में, पूरे देश में विरोध प्रदर्शन
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन तेज हो गया। रायसीना रोड से जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि SIR को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी विरोध कई राज्यों तक फैल गया है।